Type Here to Get Search Results !

एनआईसीटी कंपनी द्वारा बैंक मित्रों के शोषण व अन्याय के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

0

 एनआईसीटी कंपनी द्वारा बैंक मित्रों के शोषण व अन्याय के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 


डिंडोरी //उग्र प्रभा 

आज डिंडोरी जिले के समस्त विकास खंडों के बैंक मित्रों ने एनआईसीटी कंपनी द्वारा किए जा रहे शोषण, अन्याय और मनमानी नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। सभी बैंक मित्र एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।बैंक मित्रों ने बताया कि लंबे समय से उनकी न्यायसंगत मांगों की अनदेखी की जा रही है। कार्यभार लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन इसके विपरीत परिश्रमिक, सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों का अभाव बना हुआ है। इन परिस्थितियों के कारण बैंक मित्र मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दबाव में कार्य करने के लिए विवश हैं।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दीनदयाल डेहरिया व  उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में सभी बैंक मित्रों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध में शामिल प्रमुख बैंक मित्र:

देवराज कछवाहा, संगीता, सुभान बेलिया, विद्या धुर्वे, संतू लाल, शोभा डहरिया सहित जिले के सभी विकास खंडों के बैंक मित्र उपस्थिति रहे।बैंक मित्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे अपने वैध अधिकारों एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW