Type Here to Get Search Results !

8 सें 16 फरवरी तक निवारी पौनार में ऐतिहासिक रुद्र महायज्ञ,स्वामी नारायणानंद तीर्थ के मुखारविंद सें

0

*8 सें 16 फरवरी तक निवारी पौनार में ऐतिहासिक रुद्र महायज्ञ,स्वामी नारायणानंद तीर्थ के मुखारविंद सें 


*नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ

छपारा/अमरवाड़ा (नीलेश डेहरिया प्रधान संपादक उग्र प्रभा

छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले की सीमा पर स्थित मध्येश्वर महादेव धाम, ग्राम निवारी पौनार में 8 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक एक ऐतिहासिक एवं दिव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है। यहां रुद्र महायज्ञ, शिव महापुराण कथा, ज्ञान यज्ञ एवं नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर काशी धर्म पीठाधीश्वर, जगतगुरु स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के पावन श्रीमुख से शिव तत्व और सनातन ज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी।यह आयोजन नारायण सेवा समिति, मध्येश्वर महादेव धाम, निवारी पौनार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विशेष और गौरवपूर्ण तथ्य यह है कि आज जिस भव्य शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उसकी आधारशिला स्वयं स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी स्थल पर संपन्न हुए पूर्व महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान रखी थी। तीन वर्षों के सतत श्रम, श्रद्धा और सहयोग से मंदिर निर्माण पूर्ण हुआ है, और अब उसी पुण्य क्रम में प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

निवारी पौनार में तीसरी बार होगा स्वामी जी का दिव्य सान्निध्य छोटे से ग्राम निवारी पौनार को यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि तीसरी बार स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के श्रीमुख से ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का महापर्व माना जा रहा है।सत्य, ईमानदारी और ईर्ष्या रहित जीवन का संदेश स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से शिष्यों को सत्य मार्ग, अध्यात्मिक चेतना, ईर्ष्या रहित एवं लोभ-मुक्त जीवन, ईमानदारी और परोपकार की प्रेरणा देते हैं। उनके उपदेश केवल वाणी नहीं, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ बनाने की साधना हैं।

*देश-विदेश में फैले हैं अनुयायी*

काशी (बनारस) से ताल्लुक रखने वाले स्वामी नारायणानंद जी महाराज बीते कई दशकों से भारत के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर शिव महापुराण एवं ज्ञान गंगा यज्ञ कर रहे हैं। उनके अनुयायी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी हैं।उनके मार्गदर्शन में अनेक आश्रम संचालित हैं, जिनमें लखनादौन के समीप बम्होडी पिठेरा धाम आश्रम विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जहां प्रतिवर्ष चातुर्मास कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न होते हैं।

छिंदवाड़ा–सिवनी अंचल में पूर्व में भी हुए अनेक यज्ञ

स्वामी जी छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले के विभिन्न गांवों में शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ संपन्न करा चुके हैं, जिससे अंचल में सनातन संस्कृति और शिव भक्ति का व्यापक प्रसार हुआ है।

आयोजन अवधि एवं स्थल

यह धार्मिक आयोजन 8 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चलेगा।आयोजन स्थल अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) से लगभग 20 किमी पूर्व तथा छपारा/बखारी (सिवनी) से लगभग 18 किमी पश्चिम दिशा में स्थित है।

समिति का श्रद्धालुओं से आग्रह

नारायण सेवा समिति ने समस्त शिष्यों, श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त करें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।समिति द्वारा जारी किए गए संपर्क नंबर 6260479751,7489757647.

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW