Type Here to Get Search Results !

नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

0

  नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति अभियान 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति सेक्टर पौनार, विकासखंड अमरवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा द्वारा ग्राम पिपरिया मानु में भव्य नशा मुक्ति रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।रैली में महिलाओं एवं छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रभावी नारों के साथ ग्रामवासियों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

📢 गूंजे प्रेरक नारे

नशा छोड़ो, परिवार को जोड़ो।

नशा है बर्बादी की राह, अपनाओ जीवन की चाह।

नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत।

नशे से दूरी, परिवार में खुशहाली पूरी।

नशा नहीं, शिक्षा चुनो – उज्ज्वल भविष्य बुनो।

जो नशे को अपनाएगा, जीवन भर पछताएगा।

नशा त्यागो, सपनों को जागो।

स्वस्थ युवा, मजबूत देश – नशा मुक्त हो हर परिवेश।

आज का संकल्प हमारा – नशा मुक्त हो देश हमारा। 


कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नीलेश डेहरिया, सचिव लक्ष्मण उइके, सरोज मर्सकोले, वार्ड पंच सब्बूलाल धुर्वे, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिलिया डेहरिया, सहायिका यशोदा शीराम, नंदकिशोर उइके, बालकुमार  कुसुम अहरवार, सिमरती ध्याना, विश्वकर्मा सहित अनेक महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।संस्था द्वारा चलाया गया यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW