Type Here to Get Search Results !

हायर सेकेंडरी स्कूल लहगडुआ जागीर में 12वीं के छात्रों को दी विदाई

0

हायर सेकेंडरी स्कूल लहगडुआ जागीर में 12वीं के छात्रों को दी विदाई 


अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल्यागडुआ जागीर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा साफ-सुथरी राइटिंग, समय प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी गई।विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिवार को फ्रेमिंग फोटो भेंट कर अपने स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।


विदाई समारोह में प्राचार्य श्री मनोज ककोड़िया, शिक्षकगण श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, श्री पूरनलाल धुर्वे, श्री नारायण बेलवंशी, श्री राजेश कुमार कमरे, श्री अमित कुमार गहरबार, श्री उमेश कुमार चौरे, श्री घनश्याम डेहरिया, श्री रामजी इनवाती,श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती राजकिरण जांघेल, श्रीमती प्रतिभा डेहरिया, श्रीमती आशिया बी. मंसूरी, श्रीमती प्रियंका डेहरिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW