Type Here to Get Search Results !

दिनेश डेहरिया का जन्मदिन गौधूलि वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर मनाया

0

 दिनेश डेहरिया का जन्मदिन गौधूलि वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर मनाया 


छिंदवाड़ा।//उग्र प्रभा 

समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिनेश कुमार डेहरिया ने अपना जन्मदिन गौधूलि वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के बीच फल वितरण कर मनाया। इस आत्मीय पहल से आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर अपनत्व और प्रसन्नता की मुस्कान दिखाई दी।


दिनेश कुमार डेहरिया वर्तमान में कृषि विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे मेहरा डेहरिया समाज समिति, छिंदवाड़ा के जिला सचिव,भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष,मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

“सेवा ही संकल्प” को अपने जीवन का मूल मंत्र मानने वाले श्री डेहरिया किसानों की सेवा, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। उनका सामाजिक सरोकार केवल पदों तक सीमित न होकर जमीनी स्तर पर मानव सेवा के रूप में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।वृद्ध आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने श्री डेहरिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सशक्त करते हैं। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाज के वंचित और उपेक्षित वर्ग के साथ मनाना ही सच्चा उत्सव है।कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।इस अवसर पर श्री टी. पी. डेहरिया, डॉ. दिलीप मेहरा, श्री बुद्धिमान डेहरिया, श्री कैलाश बघेल, श्री विनोद डेहरिया, श्री विपिन डेहरिया, श्री अजय डेहरिया, श्री रामकुमार डेहरिया, श्री सचिन डेहरिया, श्री कमलेश डेहरिया, श्री बिट्टू डेहरिया, श्री आकाश सूर्यवंशी,भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री निरंजन सिंह राजपूत,मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र मौर्य,सहित सुश्री कमला डेहरिया, श्रीमती सुनीता बम्हनिया, श्रीमती उमा डेहरिया, श्रीमती मंजू डेहरिया, श्रीमती विमला डेहरिया, श्रीमती अंजना बघेल, श्रीमती चंद्रा डेहरिया, श्रीमती छाया मेहरा, श्रीमती कल्पना डेहरिया, श्रीमती नेहा डेहरिया, श्रीमती रीना डेहरिया, श्रीमती आशा डेहरिया,कुमारी तृप्ति डेहरिया, कुमारी इशिका डेहरिया एवं सूर्यांश डेहरिया उपस्थित रहे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW