प्रभारी मंत्री माननीय राकेश सिंह ने डीसी अखिलेश जैन को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया
छिन्दवाड़ा //उग्र प्रभा
गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र से जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय वामने जी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालन, जिसमें युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकास, जल संचय अभियान, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता, सामुदायिक उत्प्रेरक, समाज ओर शासन के मध्य समन्वय, युवाओं में कौशल विकास जैसे आयामों का क्रियान्वयन करने के लिए सम्मानित किया गया। केबिनेट व प्रभारी मंत्री माननीय राकेश सिंह जी, म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष माननीय मोहन जी नागर (राज्य मंत्री दर्जा), जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक महोदय श्री बकुल लाड़ जी, जिला प्रशासन के कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन जी का हार्दिक आभार 🙏🏻🙏🏻
