मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
डॉ. महेन्द्र साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रान्तिकारी विचारों से अवगत कराया
कार्यक्रम में डॉ सीमा सूर्यवंशी ने संचालन एवं डॉ रचना लारिया ने किया आभार प्रदर्शन
उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के हिंदी एवं प्रयोजन मूलक हिन्दी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ.डी.डी विश्वकर्मा के संरक्षण , डॉ उर्मिला खरपूसे , डॉ . सुशील कुमार व्यौहार एवं श्री महेन्द्र साहू के विषय विशेषज्ञता , डॉ सीमा सूर्यवंशी के संचालन एवं डॉ रचना लारिया के आभार प्रदर्शन में बसंत पंचमी ,निराला जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती त्रि-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग की प्रो.आदरणीय उर्मिला खरपूसे द्वारा निराला की कविताओं के माध्यम से निराला के व्यक्तित्व ' युगीन परिस्थितियां , उनके त्याग निःप्रयता प्रगति प्रयोगवाद एवं नारी विमर्श को व्याख्यायित करते हुए युवाओं तथा नारी को शसक्त व आत्मसम्मान कयम रखने की सीख दिया ।
द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ सुशील कुमार ब्यौहार ने वसंत पंचमी के महत्व व सरस्वती जयंती पर अपने विस्तृत विचार अभिव्यक्त किये । उन्होने कहा यह पर्व नई ऊर्जा , उत्साह का प्रतीक है। गायत्री मंत्र के महत्व को युवाओं हेतु लाभकारी बताया (72 हजार नाड़ियाँ जागृत होती i ) । डॉ. महेन्द्र साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के क्रान्तिकारी विचारों से अवगत कराया । साथ ही उनकी नेतृत्व क्षमता पर भी महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया ।विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस अवतर पर कार्यक्रम की सफलता हेतू डॉ जे के डेंगरे , डॉ द्रोपती परते , डॉ. सागर भनौत्रा, डॉ. सुनामिका धुवै ,शैलकुमारी धुवै, वैष्णवी सोनी सहित महा. के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। ।

