Type Here to Get Search Results !

श्रीमती सुनीता बम्हनिया प्रदेश महासचिव नियुक्त शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ

0

 श्रीमती सुनीता बम्हनिया प्रदेश महासचिव नियुक्त शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ 


छिंदवाड़ा/भोपाल//उग्र प्रभा 

छिंदवाड़ा जिले की सक्रिय महिला समाजसेवी और कांग्रेसी नेत्री श्रीमती सुनीता बम्हनिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी संगठनात्मक सक्रियता और कार्यक्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। नियुक्ति के बाद जिलेभर से उन्हें शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।श्रीमती बम्हनिया वर्तमान में मेहरा डेहरिया समाज मध्यप्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष, छिंदवाड़ा मेहरा समाज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन में अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उन्हें सबसे पहले कार्यकारी अध्यक्ष – एससी प्रकोष्ठ बनाया गया। वर्ष 2018 में उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी, छिंदवाड़ा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वर्ष 2023 में उन्हें अनुसूचित जाति विभाग में महिला प्रभारी का दायित्व दिया गया।संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें चुनावों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गईं। विधानसभा चुनाव के दौरान चौरई विधानसभा क्षेत्र का प्रभार, तथा लोकसभा चुनाव में परासिया और अमरवाड़ा क्षेत्र के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उन्होंने सफलतापूर्वक निभाई।श्रीमती बम्हनिया की प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति को जिले में सम्मानजनक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है और इसे संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW