Type Here to Get Search Results !

चांद कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यशाला

0

        मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

"मानव अस्तित्व की गरिमा मानव अधिकारों के केंद्र में है"- प्रो. अमर सिंह 

"प्रत्येक व्यक्ति जन्म से ही मानव अधिकारों का पात्र है": प्रो. रजनी कवरेती 

उग्र प्रभा समाचार चांद, छिंदवाड़ा : चांद कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित व्याख्यान में प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने कहा कि जीवन जीने के बुनियादी अधिकार मानव अधिकार होते हैं जिन्हें संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। मानव अधिकारों के केंद्र में मानव अस्तित्व की गरिमा का संरक्षण है जिसमें स्वतन्त्रता, समानता व बंधुता का केंद्रीय भाव समाहित है। मानव कलंक, दासता व भेदभाव की चुनौतियों से निज़ात पाना मानव को विधायी रूप से समर्थित अधिकार हैं। प्रो. रजनी कवरेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म और राष्ट्रीयता के आधार पर मानव अधिकारों का अधिकारी होता है जिन्हें समाज मान्यता प्रदान करता है। प्रो. लक्ष्मण उइके ने कहा कि खुद के लिए लड़ना व दूसरों के मूल्यों को समझना ही मानव अधिकार की सही परिभाषा है। प्रो. जी. एल. विश्वकर्मा के अनुसार आज़ादी, समानता, धार्मिक चुनाव, शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु मूलभूत संवैधानिक अधिकार हैं।


प्रो. सकर लाल बट्टी ने अमर्यादित आचरण, रंगभेद, शोषण व धार्मिक गुलामी को मानव अधिकारों का उल्लंघन बताया। प्रो . सुरेखा तेलकर ने स्वयं को नेक बनाने, जगत को जन्नत में बदलने, सद्भावना व नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रो. रक्षा उपश्याम ने वंचितों के अधिकारों के हनन, बाल विवाह , बाल मज़दूरी, छुआछूत व बिगड़ते सामाजिक सद्भाव पर विस्तृत चर्चा की। छात्र अर्शिल कुरैशी ने मानव अधिकारों के संरक्षण से बौद्धिकता, काजल श्रीवास ने  सृजनशीलता, मीनाक्षी श्रीवास ने  सामाजिक समरसता व प्रियंका ने सम्मान वृद्धि में इज़ाफ़ा को मानव अधिकार  बताया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW