Type Here to Get Search Results !

प्रसिद्ध चित्रकार श्री ध्रुव राधिका रामचंद्र के कविता पोस्टरों ने भोपाल में मचाई धूम

0

            मोहिता जगदेव

   उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

  प्रसिद्ध चित्रकार श्री ध्रुव राधिका रामचंद्र के कविता पोस्टरों ने भोपाल में मचाई धूम       


    
उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा /7 अक्टूबर 2025/म. प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रदेश ईकाई द्वारा मायाराम सुरजन स्मृति भवन में आयोजित दो दिवसीय शब्द उत्सव कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध चित्रकार श्री ध्रुव राधिका रामचंद्र के कविता पोस्टरों ने धूम मचाई। छत्तीसगढ़ राज्य के हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि श्रीवास्तव की अध्यक्षता और म. प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश कटारे के सानिध्य में शनिवार को दूरदर्शन के पूर्व अपर महानिदेशक श्री राजशेखर व्यास ने इस कविता पोस्टर प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से सर्वश्री ओमप्रकाश नयन, दिनेश भट्ट, रोहित रूसिया व पंकज सोनी ने सहभागिता की। इस कविता पोस्टर प्रदर्शनी का सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री पलाश सुरजन के साथ ही अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के साथ ही प्रसिद्ध साहित्यकार सर्वश्री नरेश सक्सेना, डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी, विष्णु नागर, विजय बहादुर सिंह, राजेश जोशी, निरंजन श्रोतरीय, गीत चतुर्वेदी, प्रियदर्शन, मो. यूनुस खान, कुमार अंबुज, नीलेश रघुवंशी, अभिषेक वर्मा, सोहेल हाशमी, जेश बादल, प्रो. रेखा कस्तवार, प्रो. इकबाल मसूद, अरुणाभ सौरभ, मणिमोहन, अक्षत पाठक, मौलश्री सक्सेना और अन्य साहित्यकारों, चित्रकारों, रंगकर्मियों आदि ने अवलोकन कर भूरि -भूरि प्रशंसा की।   

            उल्लेखनीय है कि चित्रकार श्री ध्रुव राधिका रामचंद्र ने साहित्यकार सर्वश्री गजानन माधव मुक्तिबोध, रघुवीर सहाय, धूमिल, केदारनाथ अग्रवाल, सोमदत्त, श्रीकांत वर्मा, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, नरेश सक्सेना, मंगलेश डबराल, रमेश चन्द्र शाह, जगदीश स्वामीनाथन, नरेश मेहता, केदारनाथ सिंह, बिष्णु नागर, विष्णु खरे, संपत राव धरणीधर, भगवत रावत, चंद्रकांत देवताले, मलय, गगन गिल, विनोद कुमार शुक्ल, राजेश जोशी, उदय प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, लीलाधर मंडलोई, उदयन बाजपेई, नवीन सागर, ध्रुव शुक्ल, प्रेमशंकर रघुवंशी, सविता भार्गव, कुमार अंबुज, नीलेश रघुवंशी, जितेंद्र कुमार, सुधीर रंजन सिंह, राजुला शाह, गीत चतुर्वेदी, मोहन कुमार डहेरिया, ओमप्रकाश नयन, अनिल करमेले, मनीषा जैन, श्रुति कुशवाहा, शैफाली शर्मा और सुलोचना वर्मा के काव्यांशों के पोस्टर प्रदर्शित किए गए थे जिसकी सभी ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments