Type Here to Get Search Results !

रसोई से राष्ट्र नव निर्माण कि भूमिका के निर्वाहन पर अग्रसर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती डहेरिया -लक्ष्मी कश्यप

0

रसोई से राष्ट्र नव निर्माण कि भूमिका के निर्वाहन पर अग्रसर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती डहेरिया -लक्ष्मी कश्यप 


  सिवनी //उग्र प्रभा 

       सिवनी जिले कि जानी मानी सामाजिक कार्य क्षेत्र में अग्रणीय डहेरिया दीदी जी को उत्कृष्ट कार्य हेतु आजादी महोत्सव ट्राफी से सम्मान प्राप्त हुआ उलेखनीय हे आप के द्वारा पौधरोपण ,स्वच्छता अभियान और महिला सशक्तिकरण कि अभिनव पहल में अग्रसर  श्रीमती पार्वती डहेरिया महिलाओं की प्रेरणा स्रोत हमेशा जरूरत मन्द परिवार के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने वाली वरिष्ट समाज सेवी जन समस्या निवारण संस्थान की महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारती मेहरा समाज संगठन की राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय सिवनी में पैरालीगल वैलिंटियर महादेवी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीराम आदर्श उ मा विद्यालय सिवनी की व्याख्याता पदों में रहते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा ने सीनियर एडवाइजर के रूप में सेवाएं देते हुए। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में  संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)सिवनी द्वारा आपके किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु आजादी महोत्सव बड़ी ट्राफी से सम्मानित किया गया है


इनके मार्गदर्शक विकास अधिकारी श्री देवाशीष डेहरिया , शाखा प्रबंधक श्री ब्रजेश गुप्ता , बरघाट शाखा प्रबंधक श्री कोस्टा सर  एवं सिवनी सहायक शाखा प्रबंधक श्री गजेंद्र गौतम  के द्वारा आजादी महोत्सव की बड़ी ट्रॉफी द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ, आपने सभी पॉलिसीधारकों  मार्गदर्शक भाई बहिनो एवं समस्त उन सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया है जिनकी वजह से आज यह सम्मान प्राप्त हुआ है । ओर आगे भी विश्वास दिलाते हुए कहती हैं कि जिन्होंने आप पर विश्वास करके पालिसी लिए है आप सभी  ऐसे ही पालिसी कर साथ सहयोग  देते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक गरीब परिवारों की मदद व आथिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर सकें।अभिकर्ता पार्वती डहेरिया lic कमीशन की पूर्ण राशि गरीब बच्चों के पढ़ाई में लगाती हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण देकर परिवार की आर्थिक स्थिति में मजबूती प्रदान करवा रही है स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्व रोजगार हेतु प्रेरित कर रही है ।ऐसी निःस्वार्थ समाज सेवी सभी महिलाओं की प्रेरणा स्रोत श्रीमती पार्वती डहेरिया के अथक प्रयास कि सभी वर्ग द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा कि जा रही हे

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW