मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान समारोह में शेफाली करेंगी कविता पाठ
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
वर्ष 2025 के जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान से कवि, लेखक और सम्पादक आरती को अभिनंदित किया जाएगा। यह जानकारी जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास के अध्यक्ष महेश कटारे 'सुगम' तथा सचिव मान्यता सरोज ने दी है । देश के प्रमुख साहित्य सम्मानों में से एक जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान एक ऐसा सम्मान है जिसे पिछले 22 वर्षों से किसी मठ, प्रतिष्ठान, व्यावसायिक संस्थान या सरकार के सहयोग के बिना सरोज जी के प्रशंसकों तथा ग्वालियर के सजग साहित्यिक सामाजिक समुदाय द्वारा बिना किसी विराम के लगातार दिया जा रहा है । हिंदी के अलावा यह सम्मान अब तक उर्दू, संथाली, बुन्देली, अंग्रेजी, ओरांव, असमिया भाषा के कवियों को दिया जा चुका है। सम्मान समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरोज जी के जन्मदिन 26 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित होगा, समारोह की अध्यक्षता कवि, अनुवादक मालिनी गौतम करेंगी, सोनरूपा विशाल, कुन्दा जोगलेकर सहित छिंदवाड़ा में रहने वाली शेफाली शर्मा इस समारोह में अपनी कविताओं का पाठ करेंगी।
