मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
" यह प्रशिक्षण छात्रों को रोजगारपरक विषयों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा ": प्रो. वाय. के. शर्मा प्राचार्य
"उच्च शिक्षा के संस्थान स्थानीय स्तर पर छात्रों को रोजगार दिलाने वाले नवाचार करें ": प्रशिक्षक अधिकारी
उग्र प्रभा समाचार : छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर कालेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य प्रो. वाय के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. जी. वी. ब्रह्मे और प्रो. शैलेन्द्र कुमार मोरे ने कालेज को नैक द्वारा मूल्यांकन में उत्कृष्ट ग्रेड प्राप्त करने हेतु सभी अकादमिक मानदंडों पर खरे उतरने हेतु राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता बरकरार रखने वाले अधिकारियों से तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण में परम्परागत रूप से चल रहे पाठ्यक्रम के सात बाजार की मांग के अनुसार छात्रों को रोजगार दिलाने विषयक पाठ्यक्रम से जोड़ने व शोध का पाठ्यक्रम का केंद्रीय उद्देश्य बनाने पर प्रशिक्षण जोर दिया गया है। सभी प्रशिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर छात्रों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए मड हाउस बनाने, वर्क कल्चर तैयार करने और जनभागीदारी मद से संस्थान के विकास करने जैसे नवाचार करने पर जोर दिया।
