Type Here to Get Search Results !

Kisan news:खाद बीज खरीदी पर पक्का बिल अवश्य ले किसान न देने पर तत्काल कृषि उप संचालक से करे शिकायत

0

खाद बीज खरीदी पर पक्का बिल अवश्य ले किसान न देने पर तत्काल कृषि उप संचालक से करे शिकायत 


छिन्दवाड़ा //सिवनी//उग्र प्रभा //

खरीफ फसल बोनी का समय आ चुका है किसान मृग लगने के साथ बारिश मानसून के इंतजार में बैठा है 8 जून सें मृग लग रहे हैं अधिकत्तर जानकार किसान मृग लगने के साथ बोनी मुहृत की शुरुआत करते हैं। किसान भाई खरीफ फसल सीजन में मक्का धान फल्ली सोयाबीन तुअर कपास की बोनी करता हैं। अधिकत्तर रकबा में मक्का की खेती करता हैं। मक्का बीज के रेट आसमान छू रहे है। इस बीच किसान बाजार सें बीज खरीदी करता हैं उस दौरान छोटी बडी प्रत्येक खरीदी पर पक्का बिल लेना अवश्यक है। किसान को जागरुकता का परिचय देना है दुकानदार द्वारा पक्का बिल न देने पर तत्काल उप संचालक कृषि कार्यलय में शिकायत दर्ज करे। क्योकि जब किसान के पास खरीदी का पक्का बिल रहेगा और खरीदी गई कीटनाशक खरपतवार छिड़काव दवा या बीज का रिजल्ट न मिले बीज का खेत में न उगना छिडकाव दवा से खरपतवारो का नष्ट न होने पर दुकानदार की शिकायत उप संचालक कृषि के साथ उपभोक्ता फोरम में किया जा सकता है जिसका हर्जाना दुकानदार को देना होता है।इसलिए बिल लेना आवश्यक है।

क्योकि मंहगा बीज और छिडकाव दवाई है। सरकार द्वारा भी कृषि विभाग में अनुदान पर बीज उपलब्ध नही कराया जा रहा कुछ बर्षो से जिसकी वजह से बाजार में कंपनी और विक्रेता के मनमानी रेट पर किसान बीज खरीदने को मजबूर है।

 विभाग द्वारा ऐसा कोई उपक्रम नही चलाया जा रहा है। मंहगे बीज कंपनीयो पर रोक लगाकर प्रतिबंधत्मातक कार्यवाही कर औसत रेट वाले बीच कंपनियो को बाजार में उतारा जाए। जिससे उच्च रेट वाली बीज कंपनियों के रेट स्वतःकम हो जायेगे।

Post a Comment

0 Comments