Type Here to Get Search Results !

सहकारी बैंक एवं समिति कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश

0

सहकारी बैंक एवं समिति कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश 


छिन्दवाड़ा // उग्र प्रभा //


कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में 17 जनवरी 2025 को आयोजित बैंक के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में सभी बैंक समिति के कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में निवास करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री सिंह द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि अपने मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सेवानियम अन्तर्गत कार्यवाही कर उनके वेतन/आहरण पर रोक लगाते हुये उनके मुख्यालय भत्ते (अलाउंस) की भी कटौती की जायेगी

         इसी परिप्रेक्ष्य में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा ने बैंक मुख्यालय शाखा समिति के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नियत/निर्दिष्ट मुख्यालय में निवास सुनिश्चित करते हुये बैंक कर्मचारी प्रधान कार्यालय को एवं समिति कर्मचारी शाखा प्रभारी/समिति प्रशासक को प्रतिमाह अपने मुख्यालय में निवास का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। बैंक/समिति सेवानियम के अनुसार नियत निर्दिष्ट मुख्यालय में निवास नहीं करना कदाचार की श्रेणी में आता है जो दण्डनीय है। इसीलिये यह पाये जाने पर कि कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति/स्वीकृति के मुख्यालय में अनुपस्थित है, तो उसके विरूध्द अनुशासनात्मक /सेवानियम अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ