Type Here to Get Search Results !

गुप्ता से मरकाम बने अक्षय गुप्ता एस टी कोटा से आईआरएस की नौकरी पाने पर गौडवाना गणतंत्र पार्टी ने खोला मोर्चा

0

 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बयान: अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र गुप्ता से बने मरकाम का मामला 


इंदौर// उग्र प्रभा 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP)छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष देवरावेन भलावी नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एक चौंकाने वाले और गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डाला है, जिसमें श्री अक्षय गुप्ता, जिन्होंने 2013 तक सामान्य वर्ग (वैश्य समाज) से संबंधित होने के बावजूद अनुसूचित जनजाति (ST) का लाभ उठाया।


यह मामला न केवल आरक्षण नीति के उल्लंघन का है, बल्कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों को छीनने का भी गंभीर प्रयास है।

मामले का विवरण

श्री अक्षय गुप्ता, जो सामान्य वर्ग के व्यक्ति थे, ने अपना नाम बदलकर "अक्षय सिंह मरकाम" कर लिया 


और ग़ैर-कानूनी रूप से ST प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इस प्रमाण पत्र के आधार पर उन्होंने 2014 और 2015 में MPPSC के तहत उप पुलिस अधीक्षक और डिप्टी कलेक्टर पदों पर चयन प्राप्त किया। 2017 में UPSC परीक्षा के माध्यम से भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हुए।यह सब अनुसूचित जनजाति वर्ग की आरक्षित सीटों का ग़लत लाभ उठाकर किया गया।

प्रमुख प्रमाण

1. मध्य प्रदेश राजपत्र में उनका नाम "अक्षय सिंह मरकाम" के रूप में परिवर्तन।

2. MPPSC की चयन सूची में ST वर्ग के तहत चयन।

3. अन्य दस्तावेज़, जो उनके ग़लत बयानी और जाति प्रमाण पत्र के दुरुपयोग को प्रमाणित करते हैं

संवैधानिक और कानूनी उल्लंघन

(1)अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन: समानता के अधिकार और आरक्षण नीति का दुरुपयोग।

(2)अनुच्छेद 342 का दुरुपयोग: अनुसूचित जनजाति सूची में ग़लत तरीके से शामिल होना।

(3) मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र अधिनियम, 1993 का उल्लंघन।

(4) प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लापरवाही।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मांगें

(1) स्वतंत्र जांच:एक उच्चस्तरीय और स्वतंत्र समिति गठित कर इस मामले की गहन जांच हो।नाम और जाति परिवर्तन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच हो।

(2) . कानूनी कार्रवाई:श्री अक्षय सिंह मरकाम (पूर्व नाम: अक्षय गुप्ता) के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।ग़लत प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो।

(3) चयन रद्द:MPPSC और UPSC के तहत प्राप्त सभी चयन तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं।आरक्षित वर्ग से छीनकर प्राप्त लाभों की वसूली की जाए।

(4) .ST समुदाय के अधिकारों की रक्षा:

अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।भविष्य में इस प्रकार के घोटालों को रोकने के लिए सख्त प्रावधान लागू किए जाएं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का रुख:

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों को सहन नहीं किया जाएगा। यदि इस मामले में शीघ्र न्यायिक और प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती है, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करेगी 


 देवीराम देवरावेन भलावी गौडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ