मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
अवलोकन कार्यक्रम के अंतर्गत शेफाली शर्मा के काव्य संग्रह पर चर्चा
उग्र प्रभा समाचार, छिंदवाड़ा : 28 सितंबर 2024 की शाम 7 बजे हिन्दी प्रचारिणी भवन में वनिता मंच के द्वारा जिले की सुप्रसिद्ध युवा कवयित्री श्रीमती शेफाली शर्मा के प्रथम काव्य संग्रह साॅरी आर्यभट्ट सर पर समालोचनात्मक चर्चा का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में वक्ता होंगे श्री हेमेंद्र कुमार राय, श्री शैलेन्द्र तिवारी, डाॅ. टीकमणि पटवारी। श्री सुधीर जैन एस डी एम छिंदवाड़ा एवं श्री राजेन्द्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में वनिता मंच तथा हिन्दी प्रचारिणी समिती शहर के सभी प्रबुद्ध जनों को सादर आमंत्रित करती है।वनिता मंच
