पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा चौरई परासिया द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा // उग्र प्रभा
चौरई के वरिष्ठ पत्रकार ललित डेहरिया के ऊपर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में छिंदवाड़ा चौरई परासिया जिला एवं विकासखंड मेहरा डेहरिया समाज संगठन पदाधिकारियों के द्वारा जिला एवं तहसील मुख्यालय में पंहुचकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम पर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम को ज्ञापन सौपा एवं जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर कढी से कढी कार्यवाही मांग की । लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला होना निंदनीय घटना है पत्रकार निस्वार्थ बिना वेतन के लोकतंत्र के तीन स्तंभ व्यास्थापिका कार्यपालिका और न्यायपालिका की सूचनाओं को आम नागरिक तक एवं जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पंहुचाने का कार्य करते हैं भ्रष्टाचार कार्य के प्रति उदासीन क्षेत्रीय समस्याओं को कलम के माध्यम से अखबार में प्रकाशन कराते हैं जिसे आम जनमानस को सूचना प्राप्त होती है ऐसे तीन स्तंभों की सूचना आदान प्रदान करने वाले पत्रकारों के जीवन पर हमला होना उचित नहीं पीढित पत्रकार को सुरक्षा प्रदान की जाए एवं भविष्य की चिंता को अवगत कराया गया पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाये ताकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकार का होना जरूरी है। जिस दिन पत्रकार नही होगा उस दिन देश की अव्यवस्था पर पोल खोलने वाला कोई नहीं होगा। इसी मुहिम पर छिंदवाड़ा जिले के सामाजिक संगठनों ने पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए जानलेवा हमला के विरोध में जगह जगह मुख्यमंत्री के नाम पर उचित कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया छिंदवाड़ा जिला मेहरा डेहरिया समाज संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय पंहुचे और
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने अवगत कराया की हमने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने 5 सदस्यीय टीम का गठन किया।और संतोषजनक उत्तर देकर सामाजिक संगठनों को आश्वस्त कराया गया ।जिसमे लोकेश डेहरिया जिला सचिव अजय डेहरिया, सुनीता बम्हनिया मंजू डेहरिया, कमला डेहरिया, बबली डेहरिया, पी आर डेहरिया,डी पी डेहरिया, दिनेश डेहरिया,खिल्लु राम डेहरिया,आदराम डेहरिया उपस्थित रहे।
पत्रकार पर हमले के विरोध में मेहरा डेहरिया समाज चौरई ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्लाक चौरई मेहरा डेहरिया समाज अध्यक्ष व पत्रकार ललित डेहरिया के ऊपर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर इनको जान से मारने की कोशिश कि गई है । इस हमले में श्री ललित डेहरिया को सिर पर हाथ मे एवं पैर में गंभीर चोटें लगी है । जिनका ईलाज छिन्दवाड़ा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है । इस घटना से जिला छिन्दवाड़ा का समस्त डेहरिया समाज बहुत ही आहत एवं स्तब्ध है एक पत्रकार एवं सामाजिक व्यक्ति पर हमला किया जाना बहुत ही निन्दनीय है ..
डेहरिया समाज चौरई उक्त घटना के विरोध में चौरई तहसील कार्यलय पंहुचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया एवं अनुरोध किया गया उक्त मांमले की निष्पक्ष जांच कर अति शीघ्र आरोपियों को गिरफतार कर उन पर कडी कार्यावाही की जावे ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वाले अपराधियों को सबक मिल सके।
डेहरिया समाज परासिया के नेतृत्व में एसडीएम कार्यलय पंहुचकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
चौरई में पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए प्राणघातक हमला के विरोध में मेहरा डेहरिया समाज परासिया संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम शीघ्र कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु ज्ञापन दिया इस ज्ञापन में विधानसभा परासिया के सभी समाजिक पदाधिकारिया एवं समाजिक बन्धुओं उपास्थित हुये-जिसमें मनमोहन डेहरिया ब्लाक अध्यक्ष,जगदीश डेहरिया ब्लाक सचिव, अमरनाथ डेहरिया चांदामेटा, बिट्टू डेहरिया चांदामेटा, राजेश डेहरिया जी न्यूटन, कैलाश डेहरिया अधिवक्ता परासिया, भगवानदीन डेहरिया,अखिलेश डेहरिया न्यूटन,स्वापनिल करानिया जी, राकेश डेहरिया जी चांदामेटा, राजकुमार डेहरिया भाऊ चांदामेटा, नैतिक डेहरिया खिरसाडोह, अनुराग डेहरिया जी परासिया अंशुल डेहरिया सभी समाजिक बन्धुओं उपास्थित हुये।


