हरीश झारिया को मिला हिंदी सहित्य विषय में गोल्ड मेडल
उग्र प्रभा //अमरवाडाअमरवाडा शासकीय स्नातक महाविद्यालय के हिन्दी विभाग को मिला तीसरा गोल्ड मेडल।शासकीय स्नातक महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के छात्र हरीश झरिया को राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा गया । यह सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश के महामहिम श्री मंगू भाई पटेल व उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के हाथों प्रदान किया गया हरीश झरिया ने हिंदी साहित्य में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवनित किया है इससे पूर्व भी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की छात्रा डॉ सीमा सूर्यवंशी व डॉ शशि उइके को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में यह दोनों भूतपूर्व छात्राएं सहायक प्राध्यापक के पद पर जिले में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं हरीश की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर शिवचरण मेश्राम व हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ आर एन झारिया सहित समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
