संवाददाता - मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
बरसते सावन के बीच हरियाली उत्सव मनाया*
बेलगांव,सौंसर:
उग्र प्रभा समाचार छिंदवाड़ा :- बरसते सावन की फुहारों से भीगते हुए निसर्ग के सानिध्य में पेडों पर फूलों से झूला सजाकर सावन के मधुर गीत गाते हुए ग्राम बेलगांव की महिलाओं ने हरियाली महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। चित्रा ,नीलिमा शेंडे,राणी गिरी,अंकिता तिवारी,दुर्गा शेन्डे,अनुसाया नखाते,नेहा गोलाइत,प्रभा रंगारे,सुलोचना शेंडे,सारिका भुसारी,दुर्गा शेंडे,वर्षा एमदे,आकांक्षा नखाते आदि महिलाओं ने अपने घरों से टिफिन लाकर वहीँ पार्क में सहभोजन का आनंद उठाया।
