कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर कराए कांग्रेसी-विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा उग्र प्रभा - भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बीते 3 सालों में प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए जनहितकारी योजनाओं को पुनः शुरू किया। कांग्रेस की जनविरोधी सरकार के कृत्यों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ठीक करने के संकल्प में जुटी है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा की प्रदेश और देश की सरकार से किसी न किसी योजना का लाभ ले रहे हैं। विकास के मामलों में खुद जनता ही भाजपा सरकार के कार्यों का मूल्यांकन कर पुनः आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।जबकि कमलनाथ ने जनता को वचन देकर धोखा दिया।कांग्रेसियों को कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर करना चाहिए। यह बात आज भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू ने कही। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पहले 55 साल प्रदेश का विनाश किया और फिर मौका मिलते ही 15 माह की कमलनाथ सरकार ने इस सर्वनाश को आगे बढ़ाया। इसी के कारण कांग्रेस की सरकार अपने अंतर्विरोध में गिरी। आज प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पुनः जनहित लोकनीति विकास तथा गरीब कल्याण के कार्यों को पुनः शुरू किया जिसका लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। कांग्रेस सुबह से झूठ का प्रचार प्रसार करने में जुट जाती है। कमलनाथ सुबह से झूठ का डमरू बजाने लगते हैं। पर अब जनता कांग्रेस को फिर जवाब देने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने प्रदेश की दर्जनों योजनाओं तथा जनहित के निर्णयों की जानकारी दी। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस शासन में रुकी पड़ी योजनाओं को शुरू किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसामिति सदस्य शेषराव यादव, कन्हाईराम रघुवंशी,परमजीत सिंग विज, विजय पांडेय, अलकेश लाम्बा, संदीपसिंह चौहान उपस्थित थे।
