जिला के अन्नदाता किसानों के विभिन्न विषयों को लेकर उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह सें उग्र प्रभा के प्रधान संपादक नीलेश डेहरिया खास बातचीत
छिंदवाड़ा उग्र प्रभा - आज कृषि उप संचालक श्री जितेंद्र कुमार सिंह सें जिले के अन्नदाता किसानो के हित में विभिन्न विषयों को लेकर उप संचालक कार्यलय में चर्चा हुई। सर्वप्रथम पर्याप्त मात्रा में किसानों को यूरिया डी ए पी सुफर फास्फेट खाद वितरण को लेकर चर्चा हुई।। जिसमें श्री सिंह द्वारा बताया गया कि विभाग के द्रारा किसानों के हित और बाजार के मनमानी रेट सें बचाने के लिए किसानों के सीधे गोदाम सें सरकारी रेट पर खाद नगद बिक्री का कार्य किया जा रहा है। किसान अपनी जमीन रकबा के आधार पर आवश्यकतानुसार खाद लेकर जा सकता है। व्यापारी वर्ग के पास जाने की जरुरत नही है हमारे पास पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हैं। हमारा प्रयास है जिले के प्रत्येक विकासखंडो में मार्फेड का विक्रय केन्द्र प्रारंभ कराकर खाद वितरण का कार्य किया जायेगा। जिससे किसानों को सुगमता से शासन द्वारा निर्धारित दर खाद उपलब्ध हो जायेगी साथ ही किसान को ज़िला मुख्यालय तक आकर भाढा सें आने जाने की बचत होगी।उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह स्वयं एक किसान पुत्र होने के नाते स्वयं श्रम करकें खेती करने का कढा अनुभव है। इनके पिता आज अस्सी साल के होने के बाद भी स्वयं श्रम करके खेती करने का कार्य कर रहे हैं। श्री सिंह की शिक्षा दिक्षा खेती श्रम करते हुए शासकीय शालाओं में हुई है। इसलिए खेती श्रम का अधिक अनुभव है।
श्री सिंह कें नर्मदा पुरम उप संचालक कृषि सें छिंदवाड़ा स्थानांतरण होते ही यहा की कृषि व्यवस्थाओं सरकारी सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पहले गोदाम सें नगद खाद बिकी बंद कर दी गई थी। लेकिन अभी इनके द्रारा पुनः नगद खाद बिक्री शुरु कराई गई। काला बाजारी रोकने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। व्यापारी बाजार में घटिया बीज बिक्री न करे इसके लिए भी चैकिंग चलाई जा रही है।अगर कोई व्यापारी अधिक रेट पर खाद बिक्री कर रहा है तत्काल हमें सुचित करे। खेती को लाभ व्यापार का धन्धा बनाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।अभी कुछ दिन पुर्व तामिया विकासखंड पतालकोट रातेड करेयाम कें भारिया जनजाति के किसानों कें बीच पंहुचकर स्वयं के प्रयास से लगभग सौ आदिवासी किसानों को ज्वार मक्का कोदों कुटकी बीज वितरण किया गया। साथ में पशु उप संचालक डाँ पक्षवार भी थें। उनके द्रारा आदिवासी विकास योजना सें तीन तीन बकरी और गाय निः शुल्क वितरण के कागजी कार्यवाही करके उपलब्ध कराने के लिए प्रकिया मे लिया जा रहा है। श्री सिंह स्वयं एक किसान पुत्र होने के नाते किसानो के हित की रक्षा के लिए प्रयासरत हैव्यापारियों पर पैनी नजर बनाए हुए है यदि कहीं भी अनियमितता की सूचना मिलते ही सम्बन्धित पर अनुशासनिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।किसानों को किसी भी प्रकार की समास्या आने पर कार्यलय कें नम्बर07162247163 पर फोन लगाकर सूचित करे।
जल्दी ही हर्रई , सिंगौड़ी, चाँद, सावरी, पारसिया और जुन्नारदेव में मार्फेड का उर्वरक वितरण केन्द्र प्रारंभ हो जायेगा जिससे किसानों को वही से पर्याप्त खाद मिल जायेगी

