Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकायो कें मानदेय में तीन हजार रुपये बढाने की घोषणा

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकायो कें मानदेय में तीन हजार रुपये बढाने की घोषणा


आंगनबाड़ी एवं मजदूर संघ नें मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ नें धन्यवाद आभार प्रकट किया

भोपाल उग्र प्रभा समाचार 

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सहायिका संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आज दिनाँक 11 जून 2023 के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की मांगों पर अभूतपूर्व घोषणा की मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हार्दिक अभिनंदन किया   

1.आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवानिवृत्ति पर सवा लाख रुपए सहायिका को ₹100000 मिनी आंगनवाड़ी को ₹75000 प्राप्त होंगे।

2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 500000 का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा किया जाएगा।

3. पदोन्नति में 25% के स्थान पर 50% आरक्षण दिया जाएगा। 

4.मानदेय ₹10000 के स्थान पर 13000और ₹1000 लाडली बहना का प्राप्त होगा।

5 प्रतिवर्ष ₹1000 का की वेतन वृद्धि प्राप्त होगी। 

6 शासकीय कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, अखिल भारतीय सदस्य मनीषा मेघवाल, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री मधुकर सांवले, सह महामंत्री अरविंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, संगठन मंत्री निरंजन जी, अप्रवासी मजदूर आयोग के अध्यक्ष भागचंद उइके, कैबिनेट मंत्री दर्जा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी कैबिनेट मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा राज्यमंत्री दर्जा , मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव , प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडमिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा, महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया सहित प्रदेश की लगभग 20,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW