कार्यकर्ताओं के साथ जनता के कल्याण के लिए जी-जान से लगी हुई प्रदेश की भाजपा सरकार- विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा उग्र प्रभा - भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जी जान से लगी हुई है। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जनसेवा की शिविर लगाए और अलग-अलग योजनाओं में लाखो नए नाम जोड़े वही विकास यात्रा निकली तो सरकार के साथ मिलकर संगठन ने आमजन को लाभान्वित करने का काम किया। उन्होने कहा कि हम उस दल के कार्यकर्ता है जहां राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अन्त में स्वयं को रखते है। हम सब मिलकर राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में योगदान देते हुए मध्यप्रदेश को आगे बढ़ायें।*
सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठन से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित- विवेक बंटी साहू
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जिले के 1908 बूथों पर पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम हो रहे है। इस संगठन को सींचने में हमारे प्रेरणापुरुषों ने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया। हमारे इन पितृपुरुषों के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी संगठन कार्यों में डिजिटलीकरण और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जो बात कही है। मुझे यह बताने में गर्व की अनुभूति है कि हमारे बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले में 90 प्रतिशत से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा चौपाल लगाकर 18 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा रहा है।*
प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प दोहरायें कार्यकर्ता श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन को दिलाने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठन से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उन्होंने जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को सशक्त और डिजिटल बनाने तथा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प को दोहरायें।
कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने किये उद्घोष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और के उदबोधन के पूर्व जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ता भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के उद्घोष कर रहे थे। ध्वजारोहण के पश्चात पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यक्रम को सुना। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया।
भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा नगर मंडल 2 के शक्ति केंद्र क्रमांक 15 बूथ क्रमांक 209 एवं छिंदवाड़ा नगरमंडल एक के बूथ क्र. 262 में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू उपस्थित थे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता के छाया चित्र के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर श्री साहू ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपने विचार रखे और पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान विजय झांझरी, भगवंत सिंग विर्क, अर्पित शुक्ला, अमित भारद्वाज, अमित श्रीवास्तव, ओम गुप्ता, रवि मालवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा नगर मंडल एक के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 42 से दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उपस्थित होकर अपने हाथो से दीवार पर नारे के साथ कमल का फूल बनकर लेखन की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री साहू ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे। इस दौरान नगर मंडल एक के अध्यक्ष रोहित पोफली, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान,बिट्टू मण्डराह, नवींन बारस्कर, नितिन मरकाम, अनुज मल्होत्रा, अंकित तिवारी, आनंद गोदरे, माया बंदेवार, पप्पू ठाकुर, मनीष निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

