Type Here to Get Search Results !

कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय सांगीतिक विधाओं का भव्य आयोजन

0

मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

पूरी दुनिया के दर्द की औषधि संगीत के पास है :  कुलगुरु प्रो. आई. पी. त्रिपाठी 

जहां शब्द मैदान छोड़ते हैं वहां, संगीत मैदान मोर्चा संभालता है: प्राचार्य प्रो. अर्चना मैथ्यू 

संगीत आत्मा पर जमीं धूल साफ करता है": प्रो. श्रीपाद आलोनकर 

संगीत से नाता टूटने पर व्यक्ति ज्यादा नहीं चलता है: प्रो. अमर सिंह 

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में युवा उत्सव 2026 की जिला स्तरीय सांगीतिक विधाओं के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो. आई. पी. त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को स्वयं से परिचय कराती है। संगीत में पूरी दुनिया के दर्द की औषधि है। संगीत चारित्रिक शुचिता प्रदान करता है, जिससे चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं। प्राचार्य प्रो. अर्चना मैथ्यू ने कहा कि जहां शब्द मैदान छोड़ते हैं, वहां संगीत मोर्चा संभालता है। प्रो. श्रीपाद आलोनकर ने कहा कि संगीत आत्मा पर जमी धूल को साफ करता है। संगीत पीड़ा से जन्मता है और जादुई उपचार भी करता है। प्रो. अमर सिंह ने कहा कि संगीत से जिसका नाता टूटा, वह ज्यादा नहीं चलता है। संगीत पत्थर को पिघला सकता है।


प्रो. टीकमणि पटवारी ने कहा कि संगीत वह अकेला सत्य है जो अव्यक्त को व्यक्त करता है। युवा उत्सव प्रभारी प्रो. पूनम उसरेठे ने कहा कि संगीत नीरवता की भाषा बोलता है। गाने वाले के पास बुराइयां नजदीक नहीं आती हैं। प्रो. पलाश तिवारी ने कहा कि संगीत माधुर्य की कविता है, दिमाक की कल्पना है और ब्रह्मांड की आत्मा है। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन  शशिकांत सरदेशपांडे, ओशीन धारे, दुर्गाप्रसाद डहेरिया, मोहित डहेरिया, राजू विश्वकर्मा, एवं अर्पित सोनी ने किया। सभी विधाओं को सम्पन्न कराने में डॉ. सन्ध्या गजभिए, डॉ. शहरीन बानो, डॉ. हेमलता सनोडिया, डॉ.धीरज साहू, डॉ. निखत खान एवं डॉ. आकांक्षा शर्मा का विशेष योगदान रहा। 


परिणाम:

1. एकल गायन शास्त्रीय: 

प्रथम: कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा 

द्वितीय: शासकीय महाविद्यालय चौरई 

तृतीय: पी. जी. कॉलेज छिंदवाड़ा 

2. एकल गायन सुगम:

प्रथम: कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा 

द्वितीय: पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा 

तृतीय: शासकीय महाविद्यालय चौरई 

3. समूह गायन भारतीय:

प्रथम: कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा 

द्वितीय: पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा 

तृतीय: शासकीय महाविद्यालय चांद

4. समूह गायन पाश्चात्य: 

प्रथम:  शासकीय महाविद्यालय चांद 

5. एकल गायन पाश्चात्य:

प्रथम: कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा 

द्वितीय: शासकीय महाविद्यालय बिछुआ 

तृतीय: शासकीय महाविद्यालय चांद 

6. एकल वादन परकुसन 

प्रथम:  शासकीय महाविद्यालय चौरई 

द्वितीय: आई पी एस कालेज छिंदवाड़ा 

तृतीय: पी. जी. कालेज छिंदवाड़ा 

7. एकल वादन नॉन परकुसन 

प्रथम: शासकीय महाविद्यालय चौरई 

द्वितीय: शासकीय महाविद्यालय अमरवाडा

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW