Type Here to Get Search Results !

दीपावली मिलन पर सजी ‘जश्न-ए-चराग़ा’ अदबी महफ़िल, शायरी और साहित्य की रोशन हुई शाम

0

    मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

दीपावली मिलन पर सजी ‘जश्न-ए-चराग़ा’ अदबी महफ़िल, शायरी और साहित्य की रोशन हुई शाम


दीपावली मिलन की मुनासिबत पर युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर 2026 को स्थानीय टाउन हॉल, फव्वारा चौक में ‘जश्न-ए-चराग़ा’ अदबी महफ़िल का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, शायरी और गीत-संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। महफ़िल में देश के विभिन्न स्थानों से आए शायरों एवं रचनाकारों ने अपनी उम्दा शायरी और रचनाओं से दीपावली की शाम को अदबी रंगों से रोशन किया। मेहमान-ए-ख़ुसूसी मोहतरमा दीपशिखा सागर साहिबा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा, की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में जनाब वाहिद हुसैन, जबलपुर, सुश्री अंजुमन आरज़ू, छिंदवाड़ा, जनाब शकील फ़िरदौसी, नागपुर, शायर शारिक़ ख़ान ‘साहिल’, चंदन अयोधी ‘अश्क’ सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं गीतकार एवं नग़्मानिगार रोहित रूसिया ने भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से महफ़िल में चार चाँद लगाए।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से संस्थागत रचनापाठ समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

आयोजन का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर साहित्य, शायरी, संगीत और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक साझा मंच प्रदान करना तथा स्थानीय एवं आमंत्रित रचनाकारों के बीच साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और कलाकारों एवं रचनाकारों का सम्मान किया।युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के संयोजक श्री अमित कुमार सोनी ने सभी आमंत्रित रचनाकारों, अतिथियों, साहित्यप्रेमियों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य साहित्य, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा जिले में बेहतर सांस्कृतिक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ‘जश्न-ए-चराग़ा’ केवल दीपावली मिलन का आयोजन नहीं, बल्कि साहित्य और संस्कृति के प्रति समाज की रुचि को मजबूत करने का एक प्रयास रहा, जिसे शहरवासियों का उत्साहजनक सहयोग मिला।युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच, छिंदवाड़ा की ओर से सभी अतिथियों, रचनाकारों, सहयोगियों एवं श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW