Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

    मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है :डाॅ मनीता कौर विरदी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई 

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ अनिल जैन की अध्यक्षता एवं डॉ.रचना लारिया के संचालन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विभाग की प्राध्यापक डॉ. मनीता कौर विरदी  को आमंत्रित किया गया । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में था । सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हुए । महात्मा गांधी ने सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि से सुशोभित किया उन्होंने यह भी बताया कि सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । साथ ही डॉ. सत्यप्रकाश मालवी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान है उन्होंने अनेकता में एकता का संदेश देते एवं किसानों के उद्धार के लिए अनेक कार्य किया । डॉ. प्रतिश्रुति बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र की एकता में ही देश की शक्ति है । कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई ।  महा. के छात्र अनुराग राज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा का  निर्माण किया गया है यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW