Type Here to Get Search Results !

पीजी कॉलेज में इनोवेटिव आइडिया कॉमपटीशन का आयोजन

0

 मोहिता जगदेव,उग्र प्रभा समाचार

नेटवर्क बढ़ाकर ही नेटवर्थ पाई जा सकती है 

आइडिया और पैशन ही उद्यमी की पहचान

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : नवोन्मेषी विचार, लगन,उत्साह और प्रेरणा ही उद्यमी के वह गुण है जिससे वह स्वयं के लिए तो रोजगार स्थापित करता है साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करता है। यह विचार डॉ. अभय देशमुख डायरेक्टर  इनक्यूबेशन सेंटर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय नागपुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदान किया। प्राचार्य डॉ अनिल जैन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत इनोवेटिव आइडिया कॉमपटीशन का आयोजन किया गया। विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने की दिशा में उद्यमियों की महती भूमिका पर वक्तव्य प्रदान किए गए।छिंदवाड़ा के स्थानीय उद्यमी श्री राहुल भसीन-पंजाब बैटरी, श्री सौरभ राय- राय बेकरी, श्री प्रज्ञान पंकज अग्रवाल- चोटीवाला आटा, श्री संकेत अग्रवाल- साबुनवाला, श्री अतुल वैद्य-साइट्रॉन मार्केटिंग छिंदवाड़ा ने विद्यार्थियों को सफल उद्यमी होने के गुर सिखाए एवं निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थी मोहित प्रजापति मिलेट मेनिया, संकल्प विश्वकर्मा कामसेतु, हर्ष राठी जीमेक्स फूड टेक स्टार्टअप, अजय डोले आयुरवायु, वासुदेव ठाकुर इंडीजीनस मल्टी लेयर इसेंस रिबन मशीन, ओम चौरसिया एवं ऋषि नेमा सोलर पावर बैंक के आईडिया लेकर उपस्थित हुए और प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को जन भागीदारी अध्यक्ष श्री भरत घई के द्वारा 3100 तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को  2100 एवं 1100 रूपये का पुरस्कार श्री अतुल वैद्य जी साइट्रॉन मार्केटिंग छिंदवाड़ा के द्वारा दिया गया।


 प्रथम - ओम चौरसिया एवं ऋषि नेमा -सोलर पावर बैंक

 द्वितीय- वासुदेव ठाकुर- इंडीजीनस मल्टीलेयर इसेंस रिबन मशीन

 तृतीय -  हर्ष राठी-जीमेक्स फूड टेक स्टार्टअप

  कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. टीकमणि पटवारी द्वारा किया गया। संयोजक डॉ कन्हैया झरबडे, डॉ बी.के डेहरिया, प्रो. मनोहर सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तकनीकी सहयोग गिरीश विश्वकर्मा एवं नेहा जैन के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के द्वारा आशा की गई की आने वाला समय उद्यमिता के क्षेत्र में छिंदवाड़ा को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW