Type Here to Get Search Results !

सेवा मेरा योगदान”अभियान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थी नंवाकुर संस्था की सहभागिता

0
सेवा मेरा योगदान”अभियान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थी नंवाकुर संस्था की सहभागिता  

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अमरवाड़ा //उग्र प्रभा 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत सुखारी कला में ग्रामवासियों के साथ “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

2 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में “स्वच्छता ही सेवा, स्वस्थ्यता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, परामर्शदाता राजेश तिवारी, श्रीमती बैजन्ती पवार, भुनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ. राजकुमार मालवी, संदीप सोनी, नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सूरसिंग वर्मा तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अभय वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों डॉ. सीता सोनी, ऋतु तिवारी, त्रिवेणी चंद्रवंशी, रामकृष्ण नागवंशी, सरगम सूर्यवंशी, गायत्री बेलवंशी, चेनसिंह पवार, दिनेश तिवारी, पूजा सनोडिया एवं आदित्य सनोडिया ने सक्रिय सहभागिता की। इसके साथ ही संस्कार केंद्र संचालिका कुमारी माधुरी वर्मा, अन्नू वर्मा एवं विजय वर्मा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
इस संपूर्ण आयोजन में नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान संस्था ने विशेष सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, मेंटर राजेश तिवारी, एडवोकेट सूरसिंग वर्मा एवं डॉ. सीता सोनी ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम परिसर में पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार कराया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।“सेवा मेरा योगदान” अभियान के माध्यम से ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW