Type Here to Get Search Results !

आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर स्वयंसेवकों ने बांटा पोषण आहार*

0

     मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पोषण आहार के रूप में बिस्किट एवं केले वितरित किए गए

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा:सामान्य प्रशासन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने खापाभाट आंगनवाड़ी केंद्र-1 को गोद लिया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल जैन एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. पी. एन. सनेसर के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मनसाराम उइके, प्रो. महेंद्र साहू एवं डॉ. निधि दुधानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों, महिलाओं, किशोरियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पोषण आहार के रूप में बिस्किट एवं केले वितरित किए गए। स्वयंसेवकों ने आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए ग्रामीण समुदाय को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW