- जन अभियान परिषद कार्यपालक निदेशक भोपाल डाँ बकुल लाड से सम्मानित हुए नीलेश डेहरिया
- सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता अभियानों के लिए नीलेश डेहरिया का सम्मान
छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) डॉ. बकुल लाड़ के प्रथम छिंदवाड़ा आगमन पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवांकुर सामाजिक संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया का स्वागत एवं सम्मान किया गया।नवांकुर संस्था उग्र प्रभा जनकल्याण समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था द्वारा सतत जल संरक्षण, जल गंगा संवर्धन, प्राकृतिक वृक्ष पूजन, जल स्रोतों की साफ-सफाई, बोरी बंधान एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता जैसी मुहिम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसके साथ ही संस्था द्वारा महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन, महिलाओं की भजन मंडलियों के माध्यम से पारंपरिक भजनों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना, तिरंगा यात्रा, जल कलश यात्रा, नशामुक्ति अभियान, निशुल्क पौधों का वितरण एवं पौधरोपण जैसी सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल सामग्री का वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति, नशामुक्ति एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।इन सामाजिक, पर्यावरणीय, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से संस्था द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण और सामाजिक भागीदारी का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था द्वारा अपने सामाजिक कार्यों एवं विजन-एजेंडे का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के समक्ष भी किया जा रहा है।इन्हीं सामाजिक गतिविधियों, जनसेवा के कार्यों एवं संस्था के सामाजिक विजन को आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उग्र प्रभा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर नीलेश डेहरिया ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयकों का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से समाजहित में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने और अपने सामाजिक विजन एवं एजेंडे को शासन के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए इस मंच, मार्गदर्शन और सहयोग के कारण संस्था को अपने सामाजिक कार्यों एवं विचारों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। इसके लिए उन्होंने जिला एवं विकासखंड समन्वयकों सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।नीलेश डेहरिया ने कहा कि संस्था आगे भी जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृति एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

