अमरवाड़ा में शानो-शौकत से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
अमरवाड़ा //उग्र प्रभा
अमरवाड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद अमरवाड़ा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, नया बस स्टैंड, गल्ला मंडी, चौरई रोड एवं आजाद वार्ड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फल-फ्रूट, मिठाई, केक, लंगर, शरबत एवं पानी वितरित कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।
जामा मस्जिद पहुंचने के बाद हुजूर के मुए मुबारक की जियारत कराई गई। मुए मुबारक के सामने विशेष दुआ की गई, जिसमें देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई।जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे।इस खास मौके पर नौजवान ब्लड डोनेट कमेटी की ओर से रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में सदर जावेद मंसूरी, आसिफ खान खदांची, मुख्तियार खान, इसराइल मंसूरी, आरिफ शाह, मुबीन खान, इरशाद मंसूरी, शेख रहमान, शेख मोहसिन, जाकिर मंसूरी, अरशद मंसूरी, इमाम साहब, महबूब आलम, सफदर, हाफिज जाबिर, जुबेर मलिक, नौशाद मंसूरी, जमा रिजवी, राजा शाह, अली रिजवी, सारीक पठान एवं फैजान खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुए मुबारक कमेटी एवं जामा मस्जिद कमेटी अमरवाड़ा की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस द्वारा भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली गई।
.jpg)
