मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
नशा मुक्त युवा " विषय पर भाषण , निबंध , गीत , श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: दिनांक 8 / 0 8 / 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन 'रेड क्रॉस प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ रजनी कवरेती के संयोजन एवं डॉ निधि डोडानी , डॉ. सीमा सूर्यवंशी , डॉ. रितु शर्मा , श्री महेन्द्र साहु ' की सदस्यता एवं डॉ. टीकमाणि पटवारी के संचालन , निर्णाय - डॉ सागर भनोत्रा , डॉ विनीता रामा ' डॉ. माया साहू के निर्णय में " नशा मुक्त युवा " विषय पर भाषण , निबंध , गीत , श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । ,रेड क्रॉस प्रकोष्ठ (Red cross cell ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया - नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए प्राचार्य लक्ष्मीचन्द ने नशा से मुख कैंसर , नशा से होने वाले विस्तृत जानकारी के साथ उससे बचने के उपायों पर बात की । छात्र-छात्राओं की मानसिक तनाव के कारण को जानने व उनकी रोकथाम हेतु चर्चा की । डॉ. रजनी कवरेती ने - छात्र छात्राओं के आंतरिक व बाह्य शारीरिक स्वास्थ्य व नशा से होने वाले दुःप्रभाव पर चर्चा की । कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के साथ अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका अदा की ।
