मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
गणित विभाग में शोध केंद्र की मान्यता हेतु निरीक्षण दल ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: 8 अगस्त को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी महाविद्यालय, छिंदवाड़ा के गणित विभाग में शोध केंद्र की मान्यता प्रदान किए जाने के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा 7 अगस्त को महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में डॉ. जे. के. मैत्रा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर; डॉ. वीरेंद्र उपाध्याय, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट तथा डॉ. ऋषि कुमार तिवारी, साइंस कॉलेज, जबलपुर शामिल रहे। निरीक्षण दल ने गणित विभाग में उपलब्ध शोध संबंधी संसाधनों, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों तथा विभाग द्वारा शोध के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय शोध समिति के संयोजक डॉ. राजेंद्र कुमार मिश्रा, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शैलेश बांगड़े, विभाग के शोध निदेशक डॉ. जगदीश कुमार पाहाड़े, प्रो. दुर्गेश ठाकुर सहित विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान शोध केंद्र की स्थापना एवं संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निरीक्षण दल ने विभाग की शोध गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। महाविद्यालय प्रशासन एवं गणित विभाग द्वारा शोध की गुणवत्ता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बेहतर शोध वातावरण विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इस निरीक्षण से नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
