Type Here to Get Search Results !

श्री विजय आनंद दुबे ने गोद ली शाला में बच्चों का किया अभिप्रेरण

0

     मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

शिक्षा के साथ सह - शैक्षिक गतिविधियों को भी महत्व देना चाहिए : श्री विजय आनंद दुबे

अपने जीवन मे यदि सफल होना है तो आनंद पूर्वक सभी कार्य करते रहे: श्री विजय आनंद दुबे 

उग्र प्रभा समाचार ,मोहखेड़ छिंदवाड़ा : मोहखेड़ विकासखंड के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिरकोही के बीच समग्र शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवम शिक्षाविद विजय आनंद दुबे सेवानिवृत्त शिक्षक ने शाला के छात्रों को शिक्षा की गुणवत्ता एवं जीवन जीने की शैली पर व्याख्यान एवं गतिविधि के माध्यम से अभिप्रेरित किया। अपनी गोद ली शाला के प्रांगण में पहुँचने पर समस्त छात्र छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत "हम सब भारतीय हैं" पर व्यायाम प्रस्तुत करते हुए अगवानी की। शाला प्रभारी एम आर पवार एवं छात्रों ने शिक्षाविद श्री दुबे का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।भक्ति गीत जगन्नाथ चकानैन  की धुन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर अपने व्याख्यान में गणित एवं विज्ञान विषय को समझने एवं प्रयोग व गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर देने शिक्षक साथियों को भी प्रेरित किया।


अपने जीवन मे यदि सफल होना है तो आनंद पूर्वक सभी कार्य करते रहे। शिक्षा के साथ सह - शैक्षिक गतिविधियों को भी महत्व देना चाहिए।उक्त अवसर पर शाला के सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।समूचे कार्यक्रम में शिक्षक एम आर पवार ,एम एल भादे,अनिल भादे, व्ही पराड़कर,एवम एम फरकारे ने तत्परता से सहभागिता की।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW