आत्म रक्षा शिविर आरंभ बच्चियां सीख रहीं हैं आत्म रक्षा के गुर
गोटेगांव //उग्र प्रभा //शरद नेमा
गोटेगांव नगर के समीपी ग्राम अतरिया के तिघरा गांव की शासकीय शाला में मामा की लाडली भांजियों को दिए जा रहे आत्म रक्षा के गुर। तिघरा अतरिया स्कूल शासकीय माध्यमिक शाला में चल रहा आत्मरक्षा शिविर। यहां पर अध्ययन रत बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में अपनी रक्षा करना सिखाया जा रहा है। जिससे वह आत्मनिर्भर हो ओर वह अकेले स्कूल जा सके वह अधर्मी और दुराचारियों से मातृ शक्ति दुर्गा बनकर दानवों का नाश कर अपनी और परिवार की सुरक्षा करें। कुछ लड़के दानव बनकर बच्चियों को कमजोर समझकर परेशान करते हैं। इसलिए आत्मरक्षा शिविर हर बच्चियों के लिए आवश्यक है प्रशिक्षण शिविर में पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी श्रीमति दुर्गा आर्य ने प्रशिक्षण दे रहीं आयुषी जैन का सम्मान पतंजलि के ओइम पट्टे से किया एवं रेनु पटेल ने भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जन शिक्षक निर्मला विश्वकर्मा, गायत्री पटेल, प्रभा ठाकुर, योगेश नामदेव, सचिन सोनी एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राघवेन्द्र आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और साथ ही यह भी कहा कि आज हमारे देश को बेटियों में आत्म रक्षा के गुण अति आवश्यक हो गया है जिससे बच्चियां साक्षात् नवदुर्गा का रूप रखकर राक्षसों का संहार करें।
