मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
मप्र नाट्य विद्यालय और नाट्यगंगा का आयोजन
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन और नाट्यगंगा रंगमंडल के द्वारा आयोजित 25 दिवसीय प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का समापन एक भव्य नाटक के मंचन के साथ विगत दिवस हुआ। कार्यशाला के निर्देशकों ज्युधिष्ठिर सुनानी, उड़ीसा और आकाश घोरमारे, मध्यप्रदेश के निर्देशन में सुप्रसिद्ध लेखक और अभिनेता पंकज सोनी की कहानी पर आधारित नाटक नसीबन का मंचन स्थानीय केडी पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में किया गया। विदित हो कि मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के यशस्वी निदेशक संजय श्रीवास्तव की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यषाला आयोजित की जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में उत्कृष्ठ रंगकर्म को स्थापित करना है। इस ही क्रम में छिंदवाड़ा में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को जो एडवांस एक्टिंग की बारीकियां सिखाई गई उसको ही एक नाटक में समाहित करते हुए नसीबन नाटक को तैयार किया गया। जिसमें कार्यशाला के प्रतिभागियों ने अपनी अभिनय कला से उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नाटक में संगीत और सहायक निर्देशन कैलाश राजुके, मंच सामाग्री दानिश अली, मंच निर्माण सोनू कुशवाहा और साथी, ग्राफिक्स और डिजाइन अमित सोनी और संयोजन सचिन वर्मा ने किया।
प्रस्तुत नाटक में सुमित बारई, रूपेश डेहरिया, निकिता अहिरवार, हिमांशु चैरसिया, पूनम बचले, सोनम सोनी, पल्लवी धुर्वे, हिमांशी चैधरी, समीर वाडिवा, मुस्कान डोले, पुनीता डेहरिया और अंशुल यादव ने शानदार अभिनय किया। इस प्रस्तुति में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से अवलोकन हेतु खुश्बू चैबितकर, नाटक के मूल लेखक पंकज सोनी, साहित्यकार महेश कुमार सोनी, दिनेश भट्ट, ओमप्रकाश नयन, राजकुमार चैहान, रोहित रूसिया, श्रीपाद आरोणकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष सचिन वर्मा और आभार प्रदर्शन सचिव अमजद खान ने किया।
भवदीय
सचिन वर्मा
9424594903

