मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन
डॉ.डी.डी. विश्वकर्मा द्वारा गुरु रामकृष्ण परमहंस एवं उनके शिष्य विवेकानंद के अध्यात्मिक दर्शन पर अपनी बात कही गई
कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. टीकमणि पटवारी द्वारा किया गया
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा :भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद एवं प्राध्यापक गण द्वारा अपने गुरु के नाम पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्माननीय गुरुओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। प्राचार्य द्वारा गुरुओं का शाल, श्रीफल, श्रीभगवदगीता एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण का तिलक, पुष्प वर्षा एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद ने गुरु के निराभिमानी जीवन का उल्लेख करते हुए श्री कृष्ण को योगेश्वर श्रीकृष्ण बनाने में गुरु महर्षि सांदीपनि के योगदान को स्पष्ट किया। मध्य प्रदेश की पावन धरा पर सांदीपनि आश्रम का स्थित होना गर्व का विषय है।
डॉ.डी.डी. विश्वकर्मा द्वारा गुरु रामकृष्ण परमहंस एवं उनके शिष्य विवेकानंद के अध्यात्मिक दर्शन पर अपनी बात कही गई। डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव के द्वारा गुरु को जीवन का मार्गदर्शक कहा गया जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. टीकमणि पटवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर पदोन्नत हुए साथियों का सम्मान किया गया, साथ ही कार्यालयीन पदोन्नत कर्मचारियों को शाल, श्री फल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

