Type Here to Get Search Results !

रेडक्रॉस प्रकोष्ठ एवं एनटीएफ प्रकोष्ठ के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

       मोहिता जगदेव

  उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के साथ छात्र-छात्राओं को स्वस्थ के प्रति सजकता के लिए प्रेरित किया

ज्योति सिहारिया ने छात्र-छात्राओं से संबंधित सामान्य समस्याओं पर चर्चा की

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाडा : दिनांक 28 / 07 / 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मीचंद एवं नंदा हल्दे के मार्गदर्शन ' एमटीएफ NTF कार्यक्रम नोडल डॉ उर्मिला खरपूसे के निर्देशन , डॉ. टीकमाणि पटवारी के संचालन  एवं रेड क्रॉस प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ सीमा सूर्यवंशी  के संयोजन , डॉक्टर अजय बोरकर मेडिकल ऑफिसर , डॉ पंचराज कुमार वर्मा ( डेंटल सर्जन ) ,  डॉ पूजा धुर्वे एवं डॉ रुपाली यादव ( नर्सिंग ऑफिसर ) ज्योति सिरहिया उमंग काउंसलिंक , डॉ मेघा वास्त्री मेडिकल ऑफिसर के विषय विशेषज्ञता , एवं अतिथ्य में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ (Red cross cell ) एवं NTF  द्वारा छात्र-छात्राओं की मानसिक स्वास्थ्य एवं वैलनेस हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अक्षय बोरकर -  ने आईपीएस (IPS) के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के साथ छात्र-छात्राओं को स्वस्थ के प्रति सजकता के लिए प्रेरित किया । डॉक्टर पंचराज कुमार वर्मा ने - नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए मुख कैंसर पर विस्तृत जानकारी के साथ उससे बचने के उपायों पर बात की । डॉक्टर पूजा धुर्वे ने - छात्र-छात्राओं की मानसिक तनाव के कारण को जानने व उनकी रोकथाम हेतु चर्चा की ।


डॉक्टर रूपाली यादव ने - अंतरिक स्वस्थ व शारीरिक स्वास्थ्य पर चर्चा की ।ज्योति सिहारिया ने-  छात्र-छात्राओं से संबंधित सामान्य समस्याओं पर चर्चा की और मनहित (manhit ) जस्ट आस्क (Just Ask ) आदि एप्लीकेशंस के बारे में बात कर छात्रों से विस्तृत चर्चा की । मेघा वास्त्री ने एनीमिया  पर विस्तृत जानकारी , उसका समाधान ,उससे बचने के उपाय , पोषण आहार दिनचर्या की जानकारी पर विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम में डॉक्टर रजनी कावरेती ' डॉक्टर नितेंद्र गौतम , डॉक्टर रचना लारिया , डॉ हर्षुल  रघुवंशी ,शैल कुमारी धुर्वे 'प्राध्यापकों  के साथ अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका अदा की ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW