Type Here to Get Search Results !

De-addiction हडाई हायर सेकेंडरी में हुआ नशा मुक्ति अभियान का शंखनाद

0

 हड़ाई हायर सेकेंडरी में हुआ नशा मुक्ति अभियान का शंखनाद 


(नशा मुक्ति अभियान पर,डॉ.मनीष तारण का शानदार काव्य पाठ)

हर्रई //उग्र प्रभा 

हड़ाई -मध्य प्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार,समूचे मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संदर्भ में, (नशे से दूरी - बहुत जरूरी 2.0) थीम पर, आधारित बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन हर्रई के निर्देश अनुसार, एस डी ओ पी महोदय सम्माननीय श्री मार्को जी,उप निरीक्षक अहिरवार जी, एवं ठाकुर साहब के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे, बृहद रूप में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में श्री मार्को जी द्वारा विस्तार पूर्व के छात्र-छात्राओं को समझाया गया,नशे से होने वाले घातक परिणामों से हमारे हंसते-खेलते परिवार में,जो विषम परिस्थितियों और समस्याएं पैदा होती हैं,उन्हें दूर करने के लिए कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं के समस्त छात्राओं को शपथ दिलाई गई,

वहीं शिक्षक एवं कवि संस्था के (माध्यमिक शिक्षक) मनीष कुमार जैन के द्वारा गीत कविता के माध्यम से, छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया गया,


कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख ए.एस.परतेती जी द्वारा पुलिस विभाग से आई समस्त अधिकारियों का स्वागत सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया गया, उक्त कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW