मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
कारगिल विजय दिवस पर "विजयगान" कवि सम्मेलन एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह में शिरक़त करेंगी अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायरा शबीना अदीब
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 26 जुलाई 2026 रविवार की शाम 7:00 बजे खजरी रोड स्थित होटल के सभागार में कारगिल विजय दिवस एवं संस्था की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे विजगान कविसम्मेलन एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा शबीना अदीब अपनी रचनाओं के साथ उपस्थित होंगी अधिक जानकारी देते हुए संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह संस्था की वर्षगांठ का आठवां वर्ष है संस्था की स्थापना 26 जुलाई 2018 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर की गई थी, जिसका उद्देश्य कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ी नई प्रतिभाओं का प्रोत्साहन करना है। इसी क्रम में आगामी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है जिसमें ज़िले के अमर शहीदों के परिवारों का सम्मान समारोह एवं कविसम्मेलन का आयोजन किया गया है आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि श्री पंकज पंडित, ललितपुर, उत्तरप्रदेश प्रतीक चौहान, भिंड मध्यप्रदेश, तान्या राय, बिहार गौरव साक्षी, इंदौर(संचालन) भी अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। साथ ही ज़िले की प्रतिभा आन्या ठाकुर अपनी काव्य प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगी। संस्था जिले के समस्त साहित्य कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील करती है।
