प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा पवन पाटीदार के छिंदवाड़ा आगमन पर परासिया रोड नोनिया करबल मे युवा नेता गौरव सूर्यवंशी ने उनके साथियों के साथ किया भव्य स्वागत
छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के छिंदवाड़ा प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग युवा नेता गौरव सूर्यवंशी के नेतृत्व मे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के युवा नेता गौरव सूर्यवंशी और उनके साथियों ने ढोल बाजे आतिशबाजी सहित पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व में संगठन की उपलब्धियों की सराहना की और आगामी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का विश्वास व्यक्त किया।
छिंदवाड़ा में नोनिया करबल मे स्वागत बैनर पोस्टर लगाया गया और परासिया रोड पर आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक रहा!
