Type Here to Get Search Results !

छात्र सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

0

      मोहिता जगदेव

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा मेधावी छात्र सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

डाॅ अमर सिंह द्वारा बच्चों को मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा : 07 जून 2026 कोशासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी, छिंदवाड़ा द्वारा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के मेधावी बच्चों के सम्मान एवं उनके उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला छिंदवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एल. मेश्राम, करियर मार्गदर्शक डॉ. अमर सिंह, डॉ. कामना वर्मा एवं श्री अब्दुल हक खान साहब मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पौधा प्रदाय कर किया गया। कार्यक्रम में मार्गदर्शकों द्वारा बच्चों को शिक्षा, करियर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण विषयों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. अमर सिंह जी द्वारा प्रेरणादायक मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से बच्चों को मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा, फर्स्ट स्टेप स्कूल, विद्या निकेतन स्कूल सहित विभिन्न शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बटकाखापा, तामिया, हर्रई सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से भी बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लिया। कुछ बच्चों द्वारा मंच से अपनी उपलब्धियां एवं सफलता के अनुभव भी साझा किए गए। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के 80 मेधावी विद्यार्थी प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुए,जिन्हें समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह ,डॉक्यूमेंट फाइल एवं पौध करसम्मानित किया गया।उद्बोधन के क्रम में सोसाइटी के जिला सचिव अरविंद भट्ट, जिला संयोजक मोहित सूर्यवंशी, डॉ. गुमास्ता, श्री रमेश शर्मा एवं श्री आरिफ कुरैशी द्वारा विचार व्यक्त कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा गया कि यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारे शासकीय सेवक परिवार के बच्चों की मेहनत, प्रतिभा और सपनों का उत्सव है। इन बच्चों ने सिद्ध किया है कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।उन्होंने अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक का सपना होता है कि उसका बच्चा जीवन में उससे भी आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करे और आज इन बच्चों ने अपने माता-पिता की मेहनत, संस्कार और त्याग को सम्मान दिलाया है।श्री गोंडाने ने बताया कि भविष्य में 12वीं के पश्चात राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी इसी प्रकार सम्मान एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं बच्चों के शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं कल्याण के लिए कार्य करना है।

कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अध्ययन संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखने हेतु फाइल प्रदान की गई। साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वन विभाग के श्री आकाश पवार जी के सहयोग से प्राप्त 100 पौधे बच्चों को भेंट किए गए तथा उनसे अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री संजय सिन्हा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने, जिला संयोजक श्री मोहित सूर्यवंशी, जिला सचिव श्री अरविंद भट्ट, श्रीमती नीलू पवार, श्रीमती सुधा नागवंशी, श्री मनीष बंदेवार एवं श्री आकाश पवार का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत एवं लगन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इसके साथ ही श्री आरिफ कुरैशी, परवीन मैडम, याचना सोनी, अजय डेहरिया, भीमराज अहिरवार, किशोर साहू, भानु गुमास्ता, रमेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील दोइजड़, सजीर कादरी एवं संतोष डोंगरे सहित सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला खनिज अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला कौशल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी साथियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए सोसाइटी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी, छिंदवाड़ा ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी शासकीय सेवकों, उनके परिवारों एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे प्रेरणादायक एवं रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW