मोहिता जगदेव
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा
युवा प्रतिभाओं को नया नेतृत्व: राजा वर्मा बने जिला समन्वयक, रविन्द्र पटेल होंगे ब्रांड एंबेसडर
युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच लगातार प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने कार्य कर रहा है
उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा: कला, साहित्य, संगीत एवं सामाजिक क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच, छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा संगठन की विस्तार प्रक्रिया के अंतर्गत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।संस्था द्वारा सक्रिय युवा एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े चौरई के ग्राम माचागोरा निवासी श्री राजा वर्मा को छिंदवाड़ा जिला समन्वयक के महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले में संस्था की गतिविधियों के संचालन, प्रतिभाओं को मंच से जोड़ने तथा संगठन के विस्तार कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इसी क्रम में अपनी मधुर आवाज़ और ग़ज़ल गायन के लिए पहचान रखने वाले श्री रविन्द्र पटेल को संगीत विधा से ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। संगीत क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं योगदान को देखते हुए संस्था द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।संस्था की ओर से बताया गया कि युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच लगातार प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने एवं कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। संगठन के विस्तार के साथ ऐसे व्यक्तित्वों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं जो अपने अनुभव, रचनात्मकता एवं कार्यशैली से संस्था के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकें।यह विश्वास व्यक्त किया गया कि नई नियुक्तियां संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देंगी तथा अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
