मेहरा डेहरिया समाज ने भव्यता के साथ मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
छिंदवाड़ा // उग्र प्रभा
भारतीय संविधान के शिल्पकार, विश्व विद्वान, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की 135वीं जयंती मेहरा डेहरिया समाज छिंदवाड़ा द्वारा धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत पोला ग्राउंड से वाहन रैली के साथ हुई।
सामाजिक भवन में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम आहके, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रभान तथा दीक्षा भूमि नागपुर से पधारे भंते जी एवं समाज के स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में भवन में विराजित कांस्य धातु की मूर्ति पर बाबासाहेब आंबेडकर जी को तिलक, पुष्प एवं माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत बारी-बारी से किया गया। पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सांसद से सामाजिक भवन के द्वितीय तल निर्माण के लिए सहयोग की मांग की। जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने सांसद से अपनत्व जताते हुए भवन के द्वितीय तल निर्माण के बारे में बताया कि यदि आपके सहयोग से यह निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो यहां समाज के जरूरतमंद एवं दूर-दराज से पढ़ने वाले छात्र रह सकेंगे तथा कम राशि में सामाजिक बंधु विवाह एवं अन्य आयोजन भी कर सकेंगे।
इस पर सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगली अंबेडकर जयंती तक भवन का द्वितीय तल निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा, जिसका मेहरा समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इसके बाद अतिथियों ने बाबासाहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। बाबासाहेब की झांकी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं समाजजन
सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम आहके, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चन्द्रभान, जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, टीकाराम चन्द्रवंशी, राधेलाल डेहरिया, धनश्याम डेहरिया, विनोद डेहरिया श्रीमती सुनीता बम्हनिया, ज्योति डेहरिया, विधानसभा प्रभारी परासिया, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा डेहरिया, सचिव रैना हर्ले, रानू डेहरिया, रीना डेहरिया, पी.आर. डेहरिया, डी.पी. डेहरिया, टी.पी. डेहरिया, रामकुमार अविनाश धनश्याम दिनेश,सचिन, चन्द्रभूषण, अमरनाथ, भैयालाल, गोपाल, अशोक डेहरिया, ललित, संजय, आनंद, देवचंद डेहरिया, रामबालक, विपिन, बिट्टू डेहरिया सहित समाज के सभी विकासखंडों से पधारे स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया द्वारा किया गया।




