Type Here to Get Search Results !

" शिक्षा से नारी सशक्तिकरण " विषय पर निबंध प्रतियोगिता

0

       मोहिता जगदेव 

 उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

शिक्षा से नारी सशक्तिकरण,नारी शक्ति वंदन ,कल की महिला नेतृत्व विषय पर आयोजन 


उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री कॉलेज का एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में  कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में  को प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन परववाड़ा के अन्तर्गत " शिक्षा से नारी सशक्तिकरण " विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. रचना लारिया द्वारा एवं "नारी शक्ति वंदन", "कल की महिला नेतृत्व " विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. ऋतु शर्मा के द्वारा किया गया । साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, ताइक्वाडों प्रशिक्षण डॉ. रामशंकर दियावार एवं श्री रविकांत अहिरवार के द्वारा दिया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अनेक विद्यार्थी सम्मिलित हुए ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments
चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW