Type Here to Get Search Results !

पौनार विद्यालय का उत्कृष्ट परिणाम, कक्षा 12वीं में रानी यादव 93% व रोहित कहार 90% अंक के साथ अव्वल

0

 मेधावी छात्र-छात्राओं में रानी यादव व रोहित कहार अव्वल, पौनार स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

 (अमरवाड़ा उग्र प्रभा )

 छिन्दवाड़ा जिले विकासखंड अमरवाड़ा के अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौनार में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर शानदार सफलता हासिल की।कक्षा 10वीं में कुल 92 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 67.39 प्रतिशत रहा।वहीं कक्षा 12वीं में कुल 61 विद्यार्थियों में से 60 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल परिणाम 98.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसमें कला संकाय (Arts) के 39 में से सभी 39 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर 100 प्रतिशत परिणाम लाए। विज्ञान संकाय (Science) में 22 में से 21 विद्यार्थी सफल हुए, जिससे 95.45 प्रतिशत परिणाम रहा।

मेधावी छात्रों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 27 विद्यार्थियों का चयन लैपटॉप योजना के लिए हुआ है। वहीं स्कूटी योजना के अंतर्गत दो होनहार छात्र-छात्राओं ने विशेष स्थान बनाया है, जिनमें रानी यादव ने 93.4 प्रतिशत (467/500) अंक प्राप्त किए, जबकि रोहित कहार ने 90.8 प्रतिशत (454/500) अंक हासिल किए।

विद्यालय के प्राचार्य अजय वर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र में विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम की व्यापक सराहना की जा रही है।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW