Type Here to Get Search Results !

डेहरिया मेहरा समाज महिला प्रकोष्ठ परासिया द्वारा महिला दिवस पर संपन्न किया गया आयोजन

0

     मोहिता जगदेव

उग्र प्रभा समाचार,छिंदवाड़ा

वह मकान घर नही होता ,जहाँ नारी का सम्मान नही होता : मोहिता जगदेव

 एक सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है: ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता डेहरिया, परासिया

नारी सदा ही सम्मान की अधिकारिणी है : श्रीमती मंजूलता डेहरिया ,छिंदवाड़ा

नारी अगर ममता की मूरत है तो अत्याचार के खिलाफ रणचंडी भी बन जाती है : श्रीमती लक्ष्मी डेहरिया



उग्र प्रभा समाचार ,परासिया छिंदवाड़ा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8-03-2026 को डेहरिया मेहरा समाज महिला प्रकोष्ठ परासिया मे महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित  किया गया । कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि श्रीमती ज्योति डेहरिया , मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिता जगदेव ,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती माया डेहरिया की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अम्बेडकर और माता सावित्री बाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम मे मंच संचालन का महत्वपूर्ण कार्य कुमारी आयुषी डेहरिया ने बखूबी निभाया। उपस्थित सभी बहनों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत  किया गया । सभी वक्ता बहनो ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना व मुख्यमंत्री बहना जैसी  योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मोहिता जगदेव ने कहा वह मकान घर नही होता जहाँ नारी का सम्मान नही होता।उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से नारी की महिमा बताते हुए सबको आनंदित कर दिया। वे अपनी कविता यूँ पढ़ती है कि -मत समझो निर्बल नारी को , याद करो नारी शक्ति को। क्या नही जानते तुम इंदिरा गांधी को,जिनके साहस से ही तो बंगला देश आजाद हुआ।

ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता डेहरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि नारी है तो ही इस इस पृथ्वी की सुंदरता है । नारी जितनी कोमल है उतनी ही ऊर्जावान भी है । एक सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है । पूर्व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजूलता डेहरिया ने नारी को परिवार का आधार बताते हूए कहा नारी नर की नारायणी है । नारी सदा ही सम्मान की अधिकारिणी है ।श्रीमती लक्ष्मी डेहरिया कहती है कि हमारे देश में नारी पूज्यनीय है क्योंकि नारी शक्ति का प्रतीक है । नारी ममता की मूरत है तो अत्याचार के खिलाफ रणचंडी भी बन जाती है ।श्रीमती माया डेहरिया ने स्त्री व पुरुष को गाड़ी के दो पहिए समान बताया ,जो कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए विकास की राह प्रशस्त करते हैं । जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता डेहरिया ने कहा स्त्री घर को सजाती ,संवारती तो है ही साथ ही अद्भुत शक्ति की प्रतीक भी होती है । कार्यक्रम में नन्ही नन्ही बच्चियों ने सुंदर कविता पढ़ी  , सुंदर नृत्य कर अपनी प्रतिभा पर जोरदार तालियां बटोरी ।



छिंदवाड़ा से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजूलता डेहरिया , श्रीमती मनीषा डेहरिया ,श्रीमती अंजना बघेल ,श्रीमती विमला डेहरिया ,श्रीमती ज्योति डेहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही । परासिया से अन्नपूर्णा डेहरिया कार्यकारी अध्यक्ष  ,सरोज डेहरिया सचिव , रमा डेहरिया, सुमन डेहरिया  और ब्लाॅक समिति की सभी बहनों के साथ युवा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  सोनम डेहरिया ,ब्लाॅक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष  रश्मि डेहरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना अमूल्य समय और योगदान प्रदानकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम  मे बडी संख्या मे सामाजिक बहनो ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम  मे विमल डेहरिया ब्लाॅक  अध्यक्ष  एवं सचिव जगदीश डेहरिया द्वारा जिला महिला और ब्लाॅक  महिला समिति को सावित्री बाई फुले का खूबसूरत छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया गया ।

घाट परासिया निवासी पत्रिका प्रतिबिंब के संपादक श्री हरदयाल डेहरिया जी ने कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु 2000 रु की सहयोग राशि प्रदान किए , जिसके लिए महिला समिति ने ससम्मान आभार व्यक्त किया । अंत में सबने मिलकर एक दूजे को रंग‌ - गुलाल लगा रंगपंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की व श्रीमती सरोज डेहरिया द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW