Type Here to Get Search Results !

अनाथ-पितृहीन बेटियों का सहारा बनती जा रही नटनी माई सेवा समिति

0

अनाथ-पितृहीन बेटियों का सहारा बनती जा रही नटनी माई सेवा समिति:

पौनार पहुंचकर शादी के पूर्व अनाथ बेटी को सौंपी ₹50 हजार की दहेज एवं गृहस्थी सामग्री, भावुक हुए ग्रामवासी 


पौनार / अमरवाड़ा (उग्र प्रभा )

रिपोर्ट - नीलेश डेहरिया प्रधान संपादक 

ग्राम पंचायत पौनार में रविवार को उस समय भावुक और खुशियों से भरा माहौल देखने को मिला जब नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति अमरवाड़ा द्वारा पड़ोसी ग्राम चिखली वाला की मातृ-पितृहीन जरूरतमंद बिटिया काजल, पिता स्वर्गीय राजेश वर्मा को विवाह से पूर्व लगभग 50–60 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री भेंट की गई। दहेज की पूरी सामग्री देखकर बेसहारा बिटिया का चेहरा खिल उठा और उपस्थित ग्रामवासी भी भावुक हो गए।


बिटिया काजल का विवाह 9 मार्च को हथौड़ा निवासी सरमन वर्मा के साथ होना है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण काजल के नाना-नानी ने समिति अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा से सहायता की अपील की थी और बताया था कि उनके पास विवाह में देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

समिति ने सेवा भाव के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पौनार पहुंचकर काजल बेटी का पैर पूजन किया और विवाह हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट की। समिति द्वारा डबल डोर गोदरेज अलमारी, कूलर, पंखा, ड्रेसिंग टेबल, ट्रॉली बैग, 15 साड़ियां, मिक्सी, लकड़ी का पलंग, गद्दा, रजाई, चादर, तकिया, बर्तन स्टैंड, स्टील टंकी, स्टील गुंडी, 5 लीटर प्रेशर कुकर, जर्मन डिब्बे, थाली, लोटा, गिलास सहित अन्य आवश्यक सामग्री तथा ₹10 हजार नगद राशि प्रदान की गई।


समिति के इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर ग्रामवासियों ने समिति सदस्यों का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित महिलाओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक राधेश्याम सोनी, अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा, सह संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद साहू, सालिकराम यादव, राधेलाल डेहरिया, धनराज सिंह चंदेल, अनुराग मिश्रा (बीईओ अमरवाड़ा), जयदेव शर्मा (सीईओ), विनोद वर्मा (बीआरसी), जनपद सदस्य उमा संतोष वर्मा आनंद जैन कमलेश विल्हा उग्र प्रभा समाचार संपादक नीलेश डेहरिया पारस नेमा, संध्या राय, योगमाया पाठक, गौरा मड़ावी, ममता तिवारी, माया डेहरिया, सुमन नेमा, प्रीति नामदेव, कल्याणी ठाकुर, रजनी सिसोदिया, रश्मि, अन्नु शुक्ला, मंजू नेमा, राधारानी राजपूत, लता राजपूत, छाया गुरु, सीमा नेमा, ममता वर्मा, सुनिता नेमा, इंदु नेमा, भागवती सोनी सहित अनेक सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पौनार निवासी समिति सदस्य रमेश साहू द्वारा अपने नवनिर्मित मकान पर समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही कार्यक्रम के लिए मंडप की विशेष व्यवस्था भी कराई गई। समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने उनके इस आत्मीय सहयोग और आतिथ्य की सराहना की।समिति का यह सेवा कार्य न केवल एक बेटी की जिंदगी में खुशियां लेकर आया, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और बेटियों के सम्मान का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

विस्तार से

नमस्कार आप पढ रहे हैं डिजिटल उग्र प्रभा समाचार में हूं नीलेश डेहरिया डेहरिया पढिये आज की खास खबर समाज सेवा का नाम सुना होगा लेकिन करते कैसे है आपको पढाते  है।

“जहां सेवा का भाव दिलों में बस जाता है,

वहां किसी की तकदीर बदलने में देर नहीं लगती…

जहां समाज एक बेटी का हाथ थाम ले,

वहां मुश्किल हालात भी उसके सपनों को रोक नहीं पाते…”

जब नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति अमरवाड़ा का काफिला ग्राम पंचायत पौनार पहुंचा, तो ग्रामवासियों ने समाजसेवियों का फटाकों, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यक्रम का अगला चरण पैर पूजन के साथ विधिवत प्रारंभ हुआ, जहां उपस्थित सदस्यों और ग्रामवासियों ने अनाथ बेटी को आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।


दरअसल पड़ोसी ग्राम चिखली वाला की मातृ-पितृहीन जरूरतमंद बिटिया काजल, पिता स्वर्गीय राजेश वर्मा का विवाह 9 मार्च को हथौड़ा निवासी सरमन वर्मा के साथ होना है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण काजल के नाना-नानी ने समिति अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा से सहायता की अपील की थी।

समिति ने सेवा भाव के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पौनार पहुंचकर बेटी काजल को विवाह के लिए लगभग 50 से 60 हजार रुपये की गृहस्थी सामग्री और 10 हजार रुपये नगद भेंट किए।

समिति द्वारा डबल डोर गोदरेज अलमारी, कूलर, पंखा, ड्रेसिंग टेबल, ट्रॉली बैग, 15 साड़ियां, मिक्सी, लकड़ी का पलंग, गद्दा, रजाई, चादर, तकिया, बर्तन स्टैंड, स्टील टंकी, स्टील गुंडी, 5 लीटर प्रेशर कुकर, जर्मन डिब्बे, थाली, लोटा, गिलास सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। गृहस्थी की इतनी सामग्री देखकर बेटी के चेहरे पर मुस्कान छा गई और वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।


इस अवसर पर समिति के संस्थापक राधेश्याम सोनी, अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा, सह संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद साहू, सालिकराम यादव, राधेलाल डेहरिया, धनराज सिंह चंदेल, अनुराग मिश्रा (बीईओ अमरवाड़ा), जयदेव शर्मा (सीईओ), विनोद वर्मा (बीआरसी), जनपद सदस्य उमा संतोष वर्मा, आनंद जैन, कमलेश विल्हा, उग्र प्रभा समाचार संपादक नीलेश डेहरिया, पारस नेमा, संध्या राय, योगमाया पाठक, गौरा मड़ावी, ममता तिवारी, माया डेहरिया, सुमन नेमा, प्रीति नामदेव, कल्याणी ठाकुर, रजनी सिसोदिया, रश्मि, अन्नु शुक्ला, मंजू नेमा, राधारानी राजपूत, लता राजपूत, छाया गुरु, सीमा नेमा, ममता वर्मा, सुनिता नेमा, इंदु नेमा, भागवती सोनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पौनार निवासी समिति सदस्य रमेश साहू द्वारा अपने नवनिर्मित मकान पर समिति के सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही कार्यक्रम के लिए मंडप की भी विशेष व्यवस्था कराई गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

समिति का यह सेवा कार्य न केवल एक बेटी की जिंदगी में खुशियां लेकर आया, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और बेटियों के सम्मान का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

More Interesting Posts

Post a Comment

0 Comments

Footer

चैनल सब्सक्राइब करे

📺 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें


🔔 SUBSCRIBE NOW