वरिष्ठ नागरिक एम.एल. मालवीय के 70वें जन्मदिन पर तिरंगा भेंट कर किया सम्मान
उपशीर्षक:
आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का दिया संदेश
छिंदवाड़ा //उग्र प्रभा
शहर के वार्ड क्रमांक 45 विशुनगर कॉलोनी नोनिया करबल में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा एवं अमन-चैन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर कॉलोनी के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त जनपद पंचायत सीईओ एम.एल. मालवीय के 70वें जन्मदिन का था, जिसे कॉलोनीवासियों ने अत्यंत उत्साह और सम्मान के साथ मनाया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. डोल्हे ने श्री मालवीय को देश की आन-बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। तिरंगा भेंट करने का उद्देश्य समाज में देशभक्ति, आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और कॉलोनीवासियों ने श्री मालवीय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री मालवीय का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपने सेवाकाल में निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने समाज में शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर रणधीर सिंह चौहान, ओ.पी. तिवारी, बी.एल. मालवीय, अंकुर बाल्मीकि, मिर्ज़ा जी, भोलानाथ चौहान, सी.डी. चौरे, कैलाश राय, अजय काले, राकेश विश्वकर्मा, पप्पू सिंह मालवीय, रूपेश मालवीय, राजा मंसूरी, पंकज तागड़े, अक्षय यादव सहित कॉलोनी के अनेक वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

